ब्रेकिंग न्यूज़

"राम खिचड़ी यात्रा" से सामाजिक समरसता का संदेश, समाजसेवी अजय सिंह ने शुरू की अनूठी पहल सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज बिहार में 15 दिनों तक चला ऑपरेशन नया सवेरा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसे 112 लोग कराये गये मुक्त, 50 मानव तस्कर भी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Bihar News: रेरा में अब आपकी मर्जी से होगा फैसला, मध्यस्थता के लिए मिलेगा विकल्प; लागू हुई नई व्यवस्था

BJP का मास्टरप्लान : बिहार में विपक्षी एकता की बैठक से पहले वसुंधरा राजे का झारखंड दौरा, मीटिंग के बाद PM मोदी और शाह भी आएंगे बिहार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 02 Jun 2023 03:14:41 PM IST

BJP का मास्टरप्लान : बिहार में विपक्षी एकता की बैठक से पहले वसुंधरा राजे का झारखंड दौरा, मीटिंग के बाद PM मोदी और शाह भी आएंगे बिहार

- फ़ोटो

DUMKA / PATNA : आने वाला 11 जून झारखंड की राजनीति के लिए काफी महत्पूर्व होने वाला है। इस दिन राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फायरब्रांड नेत्री  वसुंधरा राजे सिंधिया दुमका आने वाली है। इसके आगमन के राज्य की राजनीतिक सरगर्मी का बढ़ना तय माना जा रहा है। वसुंधरा राजे पार्टी के तरफ से आयोजित एक रैली में भाग लेंगी और लोगों को संबोधित करेगी।  इस दौरान उनका हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का अंदाज काफी रोचक होने की बात कही जा रही है। 


दरअसल, भाजपा के तरफ मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के नेता 30 मई से लेकर 30 जून तक लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड के दुमका में वसुंधरा राजे का कार्यक्रम तय हुआ है। सिंधिया यहां एक रैली को संबोधित करेगी और लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देना का एलान करेगी। 


वहीं, बिहार ने 12 जून को विपक्षी एकता में हेमंत सोरेन के शामिल होने से ठीक एक दिन पहले वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तरह से वसुंधरा राजे अपने बातों के जरिए लोगों पर अपना प्रभाव डालती है, उससे आने वाले चुनाव में हेमंत समेत तमाम विपक्षी दलों के लिए झारखंड में मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं, विपक्ष के इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी और अमित शाह का बिहार दौरा भी होना तय माना जा रहा है। 


झारखंड में भाजपा के इस कार्यक्रम के महाजनसंपर्क प्रभारी राकेश प्रसाद ने बताया कि आगामी 11 जून को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दुमका आएंगी। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव में वसुंधरा राजे सिंधिया रैली आयोजित की जा रही है।  राकेश प्रसाद ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव की तैयारियों में हम जुट गए हैं। इस महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पीएम मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचा रहे हैं।