1st Bihar Published by: Prashant Updated Apr 21, 2020, 3:49:17 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : जिले में अहले सुबह से तेज हवा के साथ शरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाको में लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां नगर निगम के अधिकांश मुहल्ले में जलजमाव होकर निगम के दावे की पोल खोलकर रख दिया है। वही दूसरी तरफ ग्रामीण इलाको में गेहूं की फसल के साथ ही आम के टहनी के टूटने से फसल को भारी क्षति हुई है। जिससे किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। वही मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी करते हुए, अगले एक दो दिन तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।
जलजमाव से लोग हो रहे है परेशान
वहीं स्थानीय अमन कुमार ने कहा की बिन मौसम बरसात से दरभंगा नगर निगम के क्षेत्र में पड़ने वाले अधिकांश मुहल्ले में जलजमाव की स्थित उत्पन हो गई है। जिसके चलते मोहल्लों के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वही उन्होंने कहा की निगम के द्वारा यहां के लोगो को विश्वास दिलाया गया था की जल-जमाव की समस्या से दो चार नही होना पड़ेगा। लेकिन बिन मौसम बरसात ने उनके सारे दावे की पोल खोल कर रख दी है।
आंधी ने आम किसानों की उम्मीद पर फेरा पानी
वहीं किसान सुरेश महतो की माने तो इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। लेकिन मंगलवार की सुबह 6 बजे आई आंधी तूफान ने सब कुछ चौपट कर दिया है। इस आंधी तूफान ने पेड़ में लगे आम के फसल के साथ ही पेड़ को भी तोड़ दिया है। वही उन्होंने कहा की आंधी आने से पहले तो आम के पेड़ों पर काफी टिकोले दिख रहे थे। लेकिन आंधी-तूफान की वजह से सब झड़ चुके हैं। इतना नुकसान हुआ है की कहने लायक नहीं है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...