1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 5:42:29 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन होने के बाद अब बिहार विधानसभा में अल्टरनेट डेज सर्विस लागू कर दी गई है. विधानसभाकर्मियों को अब एक दिन के अंतराल के बाद अपनी ड्यूटी पर आना होगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह आदेश जारी किया है.
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण विधानसभा में सत्र की कार्यवाही तय समय से पहले ही खत्म कर दी गई थी. 31 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र चलना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे पहले ही खत्म कर दिया गया था. बिहार में कोरोना के मरीज अब मिलने लगे हैं. जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...