ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

बिहार में रोबोट और ड्रोन की मदद से खेती शुरू, पटना में खुला पहला किसान सेंटर

PATNA: नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिहार में अब खेती हो रही है. रोबोट और ड्रोन की मदद से राज्य में खेती शुरू हो गई है. बिहार का पहला किसान सेंटर मोकामा के थाना चौक में शुरू हुआ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिहार में अब खेती हो रही है. रोबोट और ड्रोन की मदद से राज्य में खेती शुरू हो गई है. बिहार का पहला किसान सेंटर मोकामा के थाना चौक में शुरू हुआ है. इस किसान सेंटर के लिए फिलहाल 200 किसान रजिस्टर हो गये हैं. इस किसान सेंटर से टाल फार्मर एसोसिएशन के करीब दो हजार सदस्य जल्द ही जुड़ने वाले हैं. 


टाल क्षेत्र की 10 हजार एकड़ जमीन पर अब ड्रोन की नजर रहेगी. खास बात यह है कि ये ड्रोन रोबोट के जरिये किसानों की हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करके जानकारी देगा. फसल खराब होने से पहले ही रोबोट किसानों को सूचना देगा. नई टेक्नोलॉजी में रोबोट मिट्टी में होने वाले हानिकारक तत्वों का भी पता लगाता रहेगा. इसके साथ ही रोबोट के माध्यम से किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर मिलती रहेगी. जिससे फसलों को खराब होने से बचाया जा सकता है. 


नई टेक्नोलॉजी की खासियत यह है कि ड्रोन ही खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेगा. नई पद्धति में ड्रोन से छिड़काव होने पर कीटनाशक भी कम लगेगा और इससे समय की भी बचत होगी. आपको बता दें कि मधुबनी के रहने वाले 12वीं पास देवेश कुमार झा ने रोबोटिक्स और ड्रोन सिस्टम से खेती करने की टेक्नोलॉजी विकसित की है.