ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में पहली बार महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन ; जानिए क्या है इंडियन टीम का शेड्यूल

PATNA : भगवान बुद्ध की धरती बिहार पहली बार हॉकी के महासंग्राम का गवाह बनने जा रहा है। राजगीर के नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार से एशिया की छह धुरंधर टीमों के बीच मह

बिहार में पहली बार महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन ; जानिए क्या है इंडियन टीम का शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भगवान बुद्ध की धरती बिहार पहली बार हॉकी के महासंग्राम का गवाह बनने जा रहा है। राजगीर के नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार से एशिया की छह धुरंधर टीमों के बीच महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा।


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.15 बजे से पहला मैच शुरू होगा। यहां 20 नवंबर तक हॉकी का रोमांच, एक्शन और जोश देखने को मिलेगा। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड टीमें बिहार पहुंच चुकी हैं। हर रोज तीन मैच खेले जाएंगे। 


इसके अलावा 13, 15 और 18 नवंबर को रेस्ट डे रहेगा। इन मैचों से पहले रविवार को सभी टीमों की खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम ने जापान के साथ अभ्यास मैच खेला।


मालूम हो कि भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला मलेशिया के साथ 11 नवंबर को होगा। टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में 12 नवंबर को दक्षिण कोरिया से टकराएगी। उसके बाद तीसरा मुकाबला 13 तारीख को थाइलैंड और चौथा मुकाबला 15 नवंबर को चीन के साथ होगा।


वहीं, आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम का मुकाबला 17 नवंबर को जापान के साथ होगा। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मैच होंगे। घरेलू टर्फ पर हो रहे मैच में दर्शकों का भी पूरा समर्थन भारत को मिलेगा।


इधर, राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के बीच स्थित हॉकी स्टेडियम की क्षमता तीन हजार दर्शकों के बैठने की है। पहले दिन वीवीआईपी की अधिकता के कारण करीब डेढ़ हजार ही दर्शक यहां मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।