ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बिहार में दुसरे चरण के मतदान को लेकर आज से शुरू हुआ नामांकन, इन पांच सीटों पर होने हैं चुनाव

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की पांच सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू होगा। इसको लेकर नामांकन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटन

बिहार में दुसरे चरण के मतदान को लेकर आज से शुरू हुआ नामांकन, इन पांच सीटों पर होने हैं चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की पांच सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू होगा। इसको लेकर  नामांकन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। आठ अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। मतदान 26 अप्रैल को होगा। लेकिन, अभी तक इस सीट को लेकर  महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार फाइनल नहीं हो पाए हैं।


दरअसल, बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन का क्रम शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर एवं बांका संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। पांचों लोकसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 03:00 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। आठ अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। मतदान 26 अप्रैल को होगा।


उधर, लोकसभा चुनाव के इस महासमर में पहले चरण के लिए चार सीटों पर गुरुवार (28 मार्च) को पर्चा भरने का अंतिम दिन है। पहले चरण में जमुई, नवादा, गया एवं औरंगाबाद सीट पर चुनाव होना है।ऐसे में गुरुवार को पहले चरण की चार सीटों पर नामांकन की गहमा-गहमी रहेगी। इसके बाद 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो अप्रैल नाम वापसी की आखरी तिथि है। 19 अप्रैल को मतदान होगा।