ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

बिहार में डिग्री पर सियासत: जेडीयू ने BJP प्रदेश अध्यक्ष की डिग्री को बताया फर्जी, सम्राट बोले- डर गए हैं नीतीश.. इसलिए दाएं बाएं कर रहे

PATNA: बिहार में अब डिग्री को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठा दिए हैं और उन्हें 72 घंटों का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि

बिहार में डिग्री पर सियासत: जेडीयू ने BJP प्रदेश अध्यक्ष की डिग्री को बताया फर्जी, सम्राट बोले- डर गए हैं नीतीश.. इसलिए दाएं बाएं कर रहे
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार में अब डिग्री को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठा दिए हैं और उन्हें 72 घंटों का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि सारी चीजों को समय रहते स्पष्ट करें नहीं तो भारी फजीहत झेलनी पड़ेगी। जेडीयू के इस अल्टिमेटम का जवाब सम्राट चौधरी ने दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी खौफ में है इसलिए दाएं बाएं कर रहे हैं।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि सम्राट यह साबित करें कि उनकी डिग्री सही है या गलत। उन्होंने कहा कि साल 2005 में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम राकेश कुमार है, फिर इनका नाम सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार हो गया और इसके बाद वे सम्राट चौधरी बन गए। जेडीयू ने पूछा है कि सम्राट चौधरी ने डिग्री किसके नाम से हासिल की है, सम्राट चौधरी के नाम से या राकेश कुमार के नाम से उन्होंने डिग्री हासिल की। 


उन्होंने कहा कि जिस कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से पास होने का सम्राट चौधरी दावा कर रहे हैं। अमेरिका के पांच विश्वविद्यालयों में कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी का कहीं भी नाम नहीं है। सम्राट चौधरी को स्पष्ट करना चाहिए कि किस नाम से और कब उन्होंने डिग्री हासिल की है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को 72 घंटे का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि सारी चीजों को समय रहते स्पष्ट करें नहीं तो उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की डिग्री पर भी सवा उठाए।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जेडीयू के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी डिग्री को 2019 में ही सार्वजनिक कर चुके हैं और सारी चीजें जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू के लोगों को अब डर लगने लगा है, इसलिए दाएं-बाये की बाते करने लगे हैं। मुंगेर में जेडीयू की तरफ से नोटिस किया गया। हमने नीतीश कुमार पर जनता को शराब परोसने का आरोप लगाया था। इस मामले में नीतीश कुमार का कोई नोटिस नहीं आया, उनके अगल बगल के लोग नोटिस भेज रहे हैं। जेडीयू के जो लोग केस करने थाने गए वे खुद शराबी निकल गए।


सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने कभी लालू को डराने की कोशिश की थी, उन्हें लगता है कि उनसे बीजेपी भी डर जाएगी। ये मोदी और शाह की भाजपा है, ये डरने वाली नहीं लड़ने वाली भाजपा है। ये लोग जो खेल खेल रहे हैं उसका करारा जबाव इन्हें मिलेगा, देखते जाइए आगे क्या होता है। जब पहली बार मंत्री बने थे तब भी जेडीयू के लोग इसी तरह से आरोप लगाते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं, इसमें कौन बड़ा चीज हो गया।