1st Bihar Published by: Updated Apr 09, 2020, 1:37:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के कोरोना प्रभावित इलाकों में सरकार लगातार नजर बनाये हुए है. बिहार में कोरोना के कारण सबसे प्रभावित इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर सरकार की ओर से एक अहम जानकारी निकल कर सामने आई है कि बिहार में मरकज से जुड़े 10 लोगों की पहचान कर ली गई है.
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरकज से जुड़े 10 लोगों की पहचान की गई है. सीवान जिले में 10 लोगों की पहचान कर ली गई है. ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है.
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि सूबे में कोरोना हॉट स्पॉट की पहचान की गई है. बेगूसराय में 5 से 6 की पहचान की गई है. इसके साथ ही नवादा में एक और सीवान में जिस इलाके में केस ज्यादा मिले हैं. उन्हें हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिले हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. लोगों के घरों से निकलने पर पाबन्दी लगा दी गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...