BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 May 2024 09:43:23 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान हो रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पांचों सीट पर कुल 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं। इसमें चार महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। बिहार की पांच सीटों पर कुल 10.18 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
मतदान के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग दरभंगा में 11.61% हुई है। उसके बाद समस्तीपुर में 11.11%, मुंगेर में 10.26%, उजियारपुर में 9.31% और बेगूसराय में 8.85% मतदान हुआ है। आज चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपना मतदान किया है। इसके अलावा जदयू सांसद और बिहार सरकार के मंत्री और पूर्वमंत्री ने भी मतदान किया है।
आज की पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला और लोगों ने मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही पांचों सीटों पर कुल 95 लाख, 83 हजार, 662 मतदाता हैं। इनमें 50 लाख, 49 हजार, 656 पुरुष और 45 लाख, 33 हजार, 813 महिला मतदाता हैं।
जबकि थर्ड जेंडर के 193 वोटर्स हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा के 2814 वोटर्स हैं तो एक लाख 51 हजार 482 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। 92 हजार 313 दिव्यांग वोटर्स के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। पांचों सीटों पर मात्र एक एनआरआई वोटर है। चौथे फेज की पांच सीटों के लिए कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।
उधर, मुंगेर में वोटिंग के दौरान पथराव हुआ है। बूथ संख्या 145, 146 पर असामाजिक तत्वों ने पर्ची नहीं देने पर पथराव किया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। 2 युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।