ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग : सुबह 11 बजे तक 22.54% हुआ मतदान ; समस्तीपुर के वोटरों में दिख रहा उत्साह

PATNA : बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग

बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग : सुबह 11 बजे तक 22.54%  हुआ मतदान ; समस्तीपुर के वोटरों में दिख रहा उत्साह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं, इसमें चार महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग के तरफ से पांच सीटों पर सुबह 11बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। बिहार की पांच सीटों पर 22.54 % वोटिंग हुई है।  


मतदान के लोकसभा सीट के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग समस्तीपुर में 23.69% हुई।  उसके बाद  मुंगेर- 22.85%, उजियारपुर - 22.79%, दरभंगा - 22.73% और बेगूसराय- 20.93% मतदान हुआ है। आज चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपना मतदान किया।  इसके अलावा जदयू सांसद और बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री ने भी अपना मतदान किया। बेगूसराय लोकसभा के बीहट में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मतदान किया।


वहीं, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 169 मध्य विद्यालय गोपटोल में वोट डाला। जबकि, बेगूसराय लोकसभा के तेघड़ा में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मतदान किया। जबकि, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार की सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। 


मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। सुहाने मौसम में सुबह से वोट झमाझम बरस रहे हैं। बूथों पर सुबह से मतदाता कतार में लग गए थे। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 239 पर अपनी पांच बहूओं के साथ मतदान करने पहुंचीं गीता देवी बहुत प्रसन्न दिखीं। उन्होंने कहा कि धूप के कारण बाहर निकलने का मन नहीं करता था। लेकिन अभी मौसम अनुकूल हो गया है।