ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बिहार की इस विधानसभा सीट पर 01 जून को उपचुनाव, 4 जून को जारी होंगे नतीजे

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा चुनाव आयोग ने आज कर दी है। सात चरणों में यह चुनाव होगा। बिहार में सभी चालीस सीटों पर सात चरण में लोकसभा चुनाव होगा। वही बिहार के भोजपुर जिले की अग

बिहार की इस विधानसभा सीट पर 01 जून को उपचुनाव, 4 जून को जारी होंगे नतीजे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा चुनाव आयोग ने आज कर दी है। सात चरणों में यह चुनाव होगा। बिहार में सभी चालीस सीटों पर सात चरण में लोकसभा चुनाव होगा। वही बिहार के भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट पर 01 जून को उपचुनाव होगा। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अगिआंव विधानसभा की खाली सीट पर भी उपचुनाव होगा और एक साथ 4 जून को चुनाव का परिणाम भी जारी होगा। 


बता दें कि भोजपुर के अगिआंव से सीपीआई माले के विधायक रह चुके मनोज मंजिल को किसान जेपी सिंह की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा कोर्ट ने सुनवाई थी। जिसके बाद 16 फरवरी को उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। कानून के तहत दो साल या उससे ज्यादा की सजा पाने वाले चुनाव नहीं लड़ सकते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसी कानून के तहत सीपीआई माले के मनोज मंजिल की विधायकी चली गई थी।


जिसके बाद से यह विधानसभा क्षेत्र खाली था जहां अब उपचुनाव 01 जून को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को इस बात की घोषणा भी कर दी है। अब इस क्षेत्र के मतदाता लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव दोनों के लिए एक साथ मतदान करेंगे। 


अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नोमिनेशन करने की आखिरी तिथि 14 मई रखी गयी है। 15 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 17 मई है। जिसके बाद 01 जून को अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा और तीन दिन बाद 04 जून को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। 



टैग्स