ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार के बड़े नेता के अकाउंट से लड़कियों का न्यूड फोटो वायरल, अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का डाला गया लिंक, CM और DGP से शिकायत

PATNA : बिहार में एक नेता के साथ ऐसी घटना घटी है, जिसकी चर्चा जोरो पर है. दरअसल इस बड़े नेता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें वायरल की गई हैं. साथ ही अश्

बिहार के बड़े नेता के अकाउंट से लड़कियों का न्यूड फोटो वायरल, अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का डाला गया लिंक, CM और DGP से शिकायत
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में एक नेता के साथ ऐसी घटना घटी है, जिसकी चर्चा जोरो पर है. दरअसल इस बड़े नेता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें वायरल की गई हैं. साथ ही अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का लिंक भी शेयर किया गया है. जिसपर उल्टा-सीधा वीडियो अपलोड किया गया है. इस बड़े नेता ने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और डीजीपी एसके सिंघल से शिकायत की है.


बिहार के बड़े नेता के अकाउंट से लड़कियों का न्यूड फोटो वायरल, अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का डाला गया लिंक, CM और DGP से शिकायत


यह घटना कद्दावर नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के साथ हुई है. बताया जा रहा है कि यह किसी हैकर की करतूत है, जिसने पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी छवि को ख़राब करने के लिए यह कदम उठाया है. क्योंकि नेता के पीए के मुताबिक खबर लिखे जाने तक पैसे की कोई डिमांड नहीं की गई है. लिहाजा ये माना जा रहा है कि नेता की छवि को जनता के बीच ख़राब करने की साजिश रची गई और उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से ताबड़तोड़ अश्लील तस्वीरों को शेयर किया गया. साथ ही अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का लिंक भी डाला गया.




गौरतलब हो कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और इमामगंज विधानसभा के पूर्व विधायक उदय नारायण चौधरी का फेसबुक अकाउंट रविवार देर रात साईबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने हैक किया था. फेसबुक हैक करने के बाद बदमाशों ने अनैतिक कदम उठाते हुए लड़कियों की नंगी तस्वीरों को शेयर किया. जब उदय नारायण चौधरी को इस बात की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गया जिले के एसएसपी और साइबर ब्रांच केअधिकारियों को दी.


इस घटना के बाबत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के सहायक पवन चंद्रवंशी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि फिलहाल हैकर ने फेसबुक अकाउंट को पास कर दिया है. इनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया है. ब्लू टिक वाले इस आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर दो लोगों को एडमिन बनाया गया था. एक उदय नारायण चौधरी खुद और दूसरा उनके पीए पवन चंद्रवंशी थे. पेज रिकवर होने के बाद उदय नारायण चौधरी का अकाउंट को एक्सेस नहीं मिल रहा है. जबकि पवन चंद्रवंशी के अकाउंट से पेज को हैंडल किया जा रहा है.


बिहार के बड़े नेता के अकाउंट से लड़कियों का न्यूड फोटो वायरल, अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का डाला गया लिंक, CM और DGP से शिकायत


पवन चंद्रवंशी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत बिहार के सीएम और यहां के डीजीपी एसके सिंघल से की है. उन्होंने बाकायदा पुलिस महानिदेशक  एसके सिंघल और सीएम को ईमेल के जरिये शिकायत की और कहा कि हैकर के विरूद्ध अतिशीघ्र कार्रवाई की जाये. हालांकि इस मामले में किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है.  उदय नारायण चौधरी ने अपने आधिकारिक लेटर पैड पर ही गया के एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है.


पूर्व विधानसभा के सहायक पवन चंद्रवंशी ने बताया कि सोमवार की देर रात एक नंबर +1(914)206-8710 से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि नोएडा दिल्ली से बोल रहा हूं. मैंने ही नहीं तुम्हारा फेसबुक अकाउंट हैक किया था. अगर दम है तो पकड़ कर दिखाओ.