1st Bihar Published by: Updated Mar 24, 2020, 7:25:46 AM
- फ़ोटो
PATNA: लॉक डाउन की बिहार में पहले ही दिन लोगों ने धज्जियां उड़ा दी. जिसके बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीडियो जारी कर लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि लोग बिना वजह के बाहर नहीं निकले. सड़क पर मटरगश्की करना बंद कर दें.
जनता कर्फ्यू की तरह आए पेश
डीजीपी ने कहा हर जाति वर्ग समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि आप मान जानिए. लेकिन लोग बाहर निकल रहे हैं. लॉक डाउन का मतलब एक तरफ का कर्फ्यू होता है. यह कर्फ्यू आपके लिए ही है. जिस तरह से आपने जनता कर्फ्यू में सहयोग किया उसी तरह से इसमें भी पेेश आइये.
आपको बचाने के लिए किया जा रहा काम
डीजीपी ने कहा कि सरकार आपको बचाने के लिए यह काम कर रही है. सरकार को यह शौक नहीं है कि आपको घरों में कैद रखे. संक्रमण रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है. यह लॉक डाउन सिर्फ शहर के लोगों के लिए नहीं है बल्कि गांव के लोगों के लिए भी जरूरी हैं. अगर आप 31 मार्च तक घर से नहीं निकलेंगे तो कोई कयामत नहीं आ जाएगी. जो जरूरी सेवा में है वही सिर्फ बाहर निकले.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...