ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार : गुस्से में हैवान बनी कलयुगी मां, तीन बच्चों को गड़ासा से काटा; मासूम की मौत

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।इ

बिहार : गुस्से में हैवान बनी कलयुगी मां, तीन बच्चों को गड़ासा से काटा; मासूम की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां चोरौत थाना इलाके के एक गांव में कलयुगी मां ने गुस्से में अपने ही तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। 


वारदात के समय महिला के पति नवीन कुमार यादव और दादा रामदयाल यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। घर मेंअकेले रहने का फायदा उठाते हुए काशी देवी ने पहले दो वर्ष के मासूम ऋषि व छह माह के पुत्र अंकित पर प्रहार किया। घटना को देखकर घर से भाग रही पांच वर्ष की पुत्री सलोनी पर भी कत्ता फेंक कर प्रहार कर दिया। वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।


वहीं, इस हमले में दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि 6 महीने का मासूम और पांच साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को दरभंगा रेफर किया गया है। वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आरोपी मां को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह चौरोत थाना इलाके में बर्री बेहटा पंचायत स्थित बलसा गांव के वार्ड 10 की है। 


इस घटना में आरोपी मां की पहचान गांव के नवीन कुमार की पत्नी काशी देवी के रूप में की गई है। काशी देवी के हमले में उसके दो साल के बेटे ऋषि कुमार की जान चली गई। वहीं बेटा अंकित और बेटी सलोनी जख्मी हुई है। दोनों बच्चों को ग्रामीणों के सहयोग से साहरघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।