1st Bihar Published by: Updated Apr 17, 2020, 12:03:16 PM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना संकट के बीच हो रहे पुलिस पर हमले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वाले का हाथ तोड़ देंगे. कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार पुलिस NSA भी लगाएगी.
कमर तोड़ देंगे
डीजीपी ने कहा कि बिहार के 12 करोड़ जनता के जान बचाने के लिए पुलिस सड़क पर खड़ी है. पुलिस लोगों को समझाने जा रही है. उनको क्वॉरेंटाइन करने के लिए बोल रही है तो ऐसे लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं. ऐसे लोगों का हाथ तोड़ दिया जाएगा. उनकी कानून से कमर को तोड़ दिया जाएगा. जरूरत पड़ी को एनएसए भी लगाएंगे. लेकिन ये हमला बर्दास्त नहीं करेंगे.
डीजीपी ने कहा कि बिहार की 99 फीसदी जनता पुलिस के साथ है. हंगामा करने वालों की तादाद केवल एक फीसदी है. लोगों का प्यार मिल रहा है. जो डॉक्टर जांच करने जा रहे उनपर हमला करेंगे. डीएसपी का सिर फोड़ेंगे, जवान पर हमला करेंगे यह कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा. ये लोग बच नहीं सकते हैं. 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजेंगे. डीजीपी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए दिन रात काम कर रही है. लेकिन ये लोग हमला कर रहे है. ऐसे लोगों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...