ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

बीवी को दोबारा घर लाने के लिए अपने बड़े भाई के साथ 'हलाला' करवाना चाहता था शौहर, नहीं मानी तो कर दिया बड़ा कांड

DESK: तीन तलाक देने के बाद पति अपनी पत्नी को दोबारा घर लाना चाहता था। इसके लिए वह अपने बड़े भाई के साथ हलाला करवाना चाहता था लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। पत्नी ने जब ऐस

बीवी को दोबारा घर लाने के लिए अपने बड़े भाई के साथ 'हलाला' करवाना चाहता था शौहर, नहीं मानी तो कर दिया बड़ा कांड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तीन तलाक देने के बाद पति अपनी पत्नी को दोबारा घर लाना चाहता था। इसके लिए वह अपने बड़े भाई के साथ हलाला करवाना चाहता था लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। पत्नी ने जब ऐसा करने से इनकार किया तब वह ससुराल जा पहुंचा और पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहां जेठ से हलाला किए जाने से मना करने पर एक पति ने यह कदम उठाया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने बताया की 34 वर्षीय इशाक ने 32 वर्षीय महिला नसरीन पर तेजाब फेंक दिया है जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


महिला और आरोपी इशाक दोनों रिश्ते में पति-पत्नी हैं। इशाक ने एक महीने पहले ही पत्नी नसरीन को तीन तलाक दिया था। लेकिन अब वह अपनी पत्नी को फिर से घर लाना चाहता था। इशाक ने हलाला के लिए अपने बड़े भाई को किसी तरह से मनाया था लेकिन इसके लिए उसकी पत्नी तैयार नहीं हुई। जिससे गुस्साएं पति ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। 


अस्पताल में एडमिट पीड़िता ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी इशाक से हुई थी उनकी दो बेटियां भी है। वह अपने पति के रवैय्ये से वह तंग आ गयी है। तलाक देने के बाद पति फिर घर लाना चाहता था। इसके लिए जेठ से हलाला करवान चाहता है। वह ऐसा कतई नहीं करेगी। वह अकेले जीवन बसर कर लेगी लेकिन और दुख नहीं सहेगी।