ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बड़ा झटका : BJP ने पार्टी से किया निष्काषित : कहा- आपसे हो रही पार्टी की छवि धूमिल

PATNA : पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी से बड़ा झटका लगा है। पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। भाजपा ने पहले ही पवन सिंह को लेकर कहा था कि अगर वह का

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बड़ा झटका : BJP ने पार्टी से किया निष्काषित : कहा- आपसे हो रही पार्टी की छवि धूमिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी से बड़ा झटका लगा है। पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। भाजपा ने पहले ही पवन सिंह को लेकर कहा था कि अगर वह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे तो मैं पार्टी नेताओं से अनुरोध करूंगा कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। उन्हें तुरंत निष्कासित किया जाए।


दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने पहले प. बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से सिंबल दिया था। जिसे बाद में पवन सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व मिलकर अपना सिंबल वापस कर दिया था। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। जिस पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि था कि पवन सिंह अगर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से अनुरोध करेंगे कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करें। इसके बाद अब यह एक्शन ले लिया गया है। 


भाजपा की तरफ से पत्र लिखकर कहा गया है कि पवन सिंह जी जो भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं और वह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है तथा पार्टी के अनुशासान के विरूद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।


मालूम हो कि, पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। टिकट मिलने की खुशी जताने के बाद अगले ही दिन उन्होंने एक्स पर वहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। इसके बाद न तो उन्होंने पार्टी छोड़ी और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित ही किया। ऐसे में तकनीकी रूप से वह पार्टी में बने रहे।


बताते चलें कि काराकट लोकसभा सीट पर आगामी 1 जून को मतदान होना है और उससे ठीक पहले पवन सिंह को यह जोरदार झटका मिला है। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में यादव, कुशवाहा, राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित, महादलित, कुर्मी, वैश्य और मुस्लिम मतदाता प्रमुख हैं। काराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें रोहतास जिले का नोखा, डेहरी, काराकाट और औरंगाबाद जिले के गोह, ओबरा, नबीनगर शामिल हैं। इन सभी में महागठबंधन का दबदबा है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में नोखा, डेहरी, गोहर, ओबरा और नबीनगर में आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। जबकि काराकाट विधानसभा पर भाकपा माले ने कब्जा जमाया था।