ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

भारत को बड़ी कामयाबी: हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित

DESK: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विश्व में फैसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने सोमवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया।

भारत को बड़ी कामयाबी: हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विश्व में फैसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने सोमवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। पिछले साल भारत की तरफ से लश्कर-ए-तैयबा के नेता अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की गई थी, तब चीन ने अडंगा लगा दिया था। जिसको लेकर चीन की वैश्विक मंच पर खूब आलोचना हुई थी।


सोमवार को सुरक्षा परिषद समिति ने ISIL, अल-कायदा, और इससे संबंधित संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015)  के तहत इसे मंजूरी दे दी। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है।संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2610 (2021) के पैरा 1 में निर्धारित और अपनाई गई प्रॉपर्टी फ्रीज, यात्रा बैन और हथियार बैन के अधीन इसके (दा'एश) और अल-कायदा की लिस्ट के अलावा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अध्याय VII के तहत बैन किया गया है’.


बता दें कि भारत और अमेरिका पहले ही अब्दुल रहमान मक्की को अपने देश में आतंकवादी घोषित कर चुके हैं। मक्की भारत में होने वाली आतंकी गतिविधियों में पहले से शामिल रहा है। भारत और अमेरिका की तरफ से अब्दुल रहमान मक्की को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त प्रस्ताव पेश किया गया था। 16 जून 2022 को चीन के आलावा सभी देशों ने इसका समर्थन किया था। जिसपर फैसला लेते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया।