1st Bihar Published by: Updated Jul 31, 2020, 2:51:57 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: आशिक मिजाज एएसआई ने पत्नी को छोड़ अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पत्नी पहुंची तो पति के साथ जमकर सड़क पर हंगामा किया है. यह मामला तातारपुर इलाके के रेकाबगंज मोहल्ले की है.
अकबरनगर की खेरहिया वाली पति ने आरोप लगाया कि पति पीयूष मेरे रहते हुए वह किसी और लड़की से शादी कर लिया है. पीयूष भागलपुर स्थित रेलवे सुरक्षा बल में एएसआइ. जबकि पत्नी कुमकुम खेरहिया स्कूल में शिक्षिका हैं. जब हंगामा बढ़ता गया तो शांत कराने के लिए पुलिस पहुंची.
एएसआई की पत्नी ने कहा कि अगस्त 2007 में पीयूष से उनकी शादी हुई थी. एक बेटा और एक बेटी है. इसके बाद भी वह अपनी प्रेमिका को लेकर मुझे प्रताड़ित करता है. इसको लेकर मैंने कोर्ट में दर्ज किया है. इस दौरान पता चला कि वह खगड़िया की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी कर लिया है. महिला ने कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की. जिसके कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ.