1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 20, 2021, 3:05:53 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में इंटर की स्टूडेंट ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला नगर थाना इलाके के वार्ड संख्या 42 की है. मृतक छात्रा की पहचान 18 साल की रुमा कुमारी के रुप में की गई है.
रुमा के पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह तक वह समान्य थी. सभी के लिए समान्य तरीके से खाना बना रही थी, तभी उसने अपने पिता को पास के दुकान से चायपती लाने के लिए भेज दिया.
कुछ देर बाद जब पिता घर लौटे तो देखा कि रुमा दुपट्टे के सहारे फंखे से लटक रही है. जीसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रुमा की मौत के बाद परिजनों का कहना है कि सुसाइड की कोई वजह नहीं है. वह समान्य थी और उसे कोई परेशानी नहीं थी. डेढ़ माह के अंदर इस मोहल्ले में तीन लड़कियों ने सुसाइड कर लिया है. पहले भी दोनों लड़कियों ने ऐसे ही सुसाइड किया है. इसके बाद से मोहल्ले के लोग हैरत में हैं.