1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Apr 01, 2021, 8:04:49 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. घठना बलिया थाना इलाके के हुसैनाचक के पास की है.
मृतक की पहचान बलिया थाना इलाके के बरबीघी वार्ड नंबर-2 निवासी रामानंद महतो के रुप में की गई है. वहीं इस हादसे में रमानंद महतो की पत्नी रिंकू देवी और बेटे अमन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है.
बताया जाता है कि रामानंद महतो 3 बजे सुबह में अपने बहियार स्थित खेत से गेहूं की कटनी कर उसे ट्रैक्टर पर लादकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर लौट रहा था. उसी दौरान हुसैनाचक के निकट अचानक ट्रैक्टर का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पोल से टकराकर पलट गई. इस हादसे में रामानंद महतो की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया.