ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, हथियार के बल पर प्रोग्रामिंग ऑफिसर का किडनैप, अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने मनरेगा के प्रोग्रामिंग ऑफिसर को किडनैप

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने मनरेगा के प्रोग्रामिंग ऑफिसर को किडनैप कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. हथियार के बल पर प्रोग्रामिंग ऑफिसर का अपहरण किया गया है. इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस भी सकते में है. पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


बड़ी वारदात जिले के तेघड़ा थाना इलाके की है. जहां कौआ ताड़ पुल के आगे हथियार के बल पर अपराधियों ने मनरेगा के प्रोग्रामिंग ऑफिसर को किडनैप कर लिया. प्रोग्रामिंग ऑफिसर मोकामा में पोस्टेड थे. मिली जानकारी के कौआ ताड़ पुल के पास पीओ की गाड़ी को बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रोग्रामिंग ऑफिसर मोकामा से वापस रोसड़ा जा रहे थे. तभी बाइक और कार से आये भारी संख्या में अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर पीओ को उठा लिया. बताया जा रहा है कि पीओ रोसड़ा गांव के रहने वाले हैं. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि लावारिस हालत में वाहन मिला है. उन्होंने बताया कि लोगों के मुताबिक अपराधियों द्वारा पीओ को गाड़ी में बिठाकर ले जाते हुए देखा गया है.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता