1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 12, 2020, 6:31:39 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय मंडल कारा के एक कैदी की मौत हो गई है. मंडल कारा में बंद इस कैदी की तबीयत पिछले दिनों बिगड़ गई थी और इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया था. इलाज के दौरान इससे कैदी की मौत पटना के पीएमसीएच में ही हो गई है.
बेगूसराय मंडल कारा के अधीक्षक के बृजेश सिंह मेहता के मुताबिक के 32 साल के संतोष राय नामक कैदी की मौत से पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई. बछवाड़ा थाना इलाके के दादूपुर के रहने वाले संतोष राय को 25 जुलाई के दिन जेल में लाया गया था.
बताया जा रहा है कि 3 अगस्त को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और इसके बाद बेहतर इलाज के लिए संतोष राय को पटना के पीएमसीएच भेजा गया था.