ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बाढ़ नहीं बारिश से डूबा पटना, राजधानी के ज्यादातर इलाके के घरों में घुसा पानी

PATNA : राजधानी पटना बाढ़ के बिना ही डूबने की स्थिति में है। लगातार बारिश की वजह से पटना के ज्यादातर इलाकों में भीषण जलजमाव हो गया है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोगों के घरों में पा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना बाढ़ के बिना ही डूबने की स्थिति में है। लगातार बारिश की वजह से पटना के ज्यादातर इलाकों में भीषण जलजमाव हो गया है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

सबसे बुरा हाल राजधानी के कंकड़बाग और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी इलाके का है, जहां लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुसा हुआ है। साथ ही साथ श्यामा मंदिर रोड पूरी तरह से डूब चुका है। हनुमान नगर, एमआइजी कॉलोनी में बाईपास नाले का पानी घुसने के कारण स्थिति भयावह बन गई है इस पूरे इलाके में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। पाटलिपुत्र, पटेल नगर, किदवई पुरी इन सभी इलाकों में 3 फीट से ऊपर पानी जमा हो चुका है। 

जलजमाव की स्थिति इतनी भयावह है कि पटना नगर निगम ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। जलजमाव के बाद नगर निगम की तरफ से पानी निकालने के लिए प्रयास किए जाते थे लेकिन लगातार बारिश की वजह से ऐसी कोई जगह बची ही नहीं है जहां पानी को निकाल कर छोड़ा जा सके। जलजमाव ने पटना में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।