1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated Jul 28, 2020, 10:57:16 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई. मौत के बाद क्षेत्र में मातम फैला हुआ है. पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के बलिगाँव थाना इलाके की रहने वाली बबीता देवी अपने पति महेश महतो और बेटी स्वीटी कुमारी के साथ अपनी बहन की घर सकरा थानाक्षेत्र के बेझा गांव सोमवार को जा रही थी.
तभी बाढ़ के पानी में पैर फिसल जाने से माँ -बेटी डूब गयी. मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों की तलाश की पर कुछ पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.