ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, हादसे में 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

DESK: शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दिल हो गयी। भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल मे

बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, हादसे में 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दिल हो गयी। भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि शादी के बाद बारातियों से भरी बस घर की ओर लौट रही थी तभी सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बस के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। वही बस की छत हवा में उड़ गयी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बस में सवार बाराती चिखने चिल्लाने लगे। 


घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान बस से 5 डेड बॉडी भी निकाली गयी है। बता दें कि बस में 40 लोग सवार थे. जिसमें 5 की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि 35 लोग घायल बताये जा रहे हैं। यह भीषण हादसा बिहार से सटे राज्य उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा की है। देर रात ढाई बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। 


बताया जाता है कि उरई मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर स्थित उरई-भिंड राजमार्ग पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब रामपुरा थाना क्षेत्र के धूता ऊमरी में शादी समारोह के समापन के बाद सभी बाराती रेंढरर थाना क्षेत्र के महोई गांव अपने-अपने घर की ओर लौट रहे थे। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।