ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

DESK: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की बीच में लगा क्लिप अचानक निकल गया फिर क्या था ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। ट्रेन के कुछ डि

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की बीच में लगा क्लिप अचानक निकल गया फिर क्या था ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। ट्रेन के कुछ डिब्बे इंजन के साथ चले गये और कुछ पीछे ही छूट गये। पीछे छूटे यात्री काफी परेशान हो गये। राहत की बात यह रही कि इस दौरान रेलवे के डिब्बे ट्रैक से नीचे नहीं उतरे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 


घटना हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अचानक दो हिस्से में बंट गयी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। दिल्ली से अमृतसर की ओर यह ट्रेन जा रही थी। ट्रेन जब समालखा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तब क्लिप अचानक निकल गई और ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई और ट्रेन के आठ डिब्बे पीछे छूट गये। बाकि डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गया। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी गयी।


जिसके बाद मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकने के बाद पानीपत और सोनीपत के रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। फिर टेक्निकल टीम ने ट्रेन को दोबारा जोड़ने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद डिब्बे को जोड़ा गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 

टैग्स