ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बंगाल के लोग भी देख सकेंगे The Kerala Story, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन, ममता सरकार को झटका

DESK: द केरल स्टोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज 18 मई को सुनवाई हुई. इस क्रम में कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया. इसके साथ ही द केरल स्टोरी के बंगाल के सि

बंगाल के लोग भी देख सकेंगे The Kerala Story, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन, ममता सरकार को झटका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: द केरल स्टोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज 18 मई को सुनवाई हुई. इस क्रम में कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया. इसके साथ ही द केरल स्टोरी के बंगाल के सिनेमा घरों में प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया. अब बंगाल में भी इस फिल्म को देख सकेंगे. 


बता दे कि सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि फिल्म से लोगों के भड़कने का खतरा था. जिसपर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि लोगों की भावनाओं के आधार पर आप मौलिक अधिकार बाधित नहीं कर सकते हैं. कानून-व्यवस्था संभालना का काम सरकार का है. अगर किसी विशेष स्थिति के कारण ज़िले की में रोक लगती तो अलग बात थी. आपने पूरे राज्य में रोक लगाई है.


8 मई को लगाई गई रोक लगाते हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार की  रोक का कोई पुख्ता आधार नज़र नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि हम तमिलनाडु सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर ले रहे हैं कि उसने कोई रोक नहीं लगाई है. थिएटर मालिकों पर फिल्म न दिखाने के लिए कोई दबाव भी नहीं बनाया गया है. हम निर्देश दे रहे हैं कि फ्लिम दिखाने वाले सिनेमा हॉल को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए. सरकार या उससे जुड़े लोग सिनेमाघर मालिकों पर किसी तरह का दबाव न बनाएं.