Hindi News / news / बगहा में क्वारेंटाइन सेंटर में हंगामा, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा

बगहा में क्वारेंटाइन सेंटर में हंगामा, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Apr 29, 2020, 11:25:38 AM

बगहा में क्वारेंटाइन सेंटर में हंगामा, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा

- फ़ोटो

BAGHA : बड़ी खबर बगहा से है जहां क्वारेंटाइन सेंटर पर रखे गए लोगों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामा के दौरान नगर परिषद के कर्मियों से क्वारन्टीन किये गए लोगों ने न सिर्फ  दुर्व्यवहार किया बल्कि सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।


क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने नगर परिषद द्वारा खाना आपूर्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया ।सूचना के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामला को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोग 16 दिन के बाद सभी अपने अपने घर जाना चाहते हैं। जबकि प्रशासन को वरीय अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। शहर के डीएम एकेडमी में 36 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है।