ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टक्कर के बाद बेपटरी हुई एक्सप्रेस ट्रेन, 50 से अधिक लोग घायल

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई है। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकात

बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टक्कर के बाद बेपटरी हुई एक्सप्रेस ट्रेन, 50 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई है। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता के शालीमार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। शुरुआत जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी से टक्कर के बार कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 50 से अधिक लोग के घायल होने की खबर है।


जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ट्रेन की मालगाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी सभी डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए हैं।


डिब्बों में भारी संख्या में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग  जुट गए हैं। इस टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।