ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बड़ा हादसा : कंटेनर डिपो में आग के बाद भीषण ब्लास्ट, 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

DESK : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां एक शिपिंग कंटेनर डिपो में भीषण आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 5 दमकल कर्मी भी हैं. वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. फिलहाल मृतकों की संख्य

बड़ा हादसा  : कंटेनर डिपो में आग के बाद भीषण ब्लास्ट, 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां एक शिपिंग कंटेनर डिपो में भीषण आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 5 दमकल कर्मी भी हैं. वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 


यह घटना बांग्लादेश के चटगांव के सीताकुंड उपजिले के कदमरासुल इलाके के बीएम कंटेनर डिपो में हुआ. चटगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी नूरुल आलम के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे कंटेनर डिपो में आग लगी थी. फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए थे. और इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे एक तेज धमाका हुआ और आग फैल गई. कंटेनर में केमिकल होने की वजह से आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर तक फैलती चली गई. ये ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. वहीं आसपास स्थित घर हिल गए. कई घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए.


चटगांव रीजन के चीफ डॉक्टर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है. 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. घायलों का इलाज जारी है.