ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बाबा रामदेव के विवादित बोल, कहा- महिलाएं कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं

DESK: योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि कार्यक्रम मे

बाबा रामदेव के विवादित बोल, कहा- महिलाएं कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि कार्यक्रम में बैठे लोग दंग रह गए। बाबा रामदेव ने कहा है कि महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। बाबा रामदेव ने जब महिलाओं को कपड़ों को लेकर टिप्पणी कर रहे थे, उस वक्त महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम जेवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ठीक उनकी बगल में बैठी हुई थीं।


दरअसल, ठाणे में आयोजित कार्यक्रम में योग के लिए महिलाएं अपनी पोशाकें लेकर आई थीं और योग कार्यक्रम के बाद महिलाओं के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए महिलाएं साड़ियां लेकर आईं थीं। सुबह योग विज्ञान शिविर लगा, जिसके बाद महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके तुरंत बाद, महिलाओं के लिए एक आम सभा शुरू हुई।


जल्दबाजी के कारण महिलाओं को साड़ी पहनने का समय नहीं मिला। इसको लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि साड़ी पहनने का वक्त नहीं है तो भी कोई बात नहीं, अब घर जाकर साड़ी पहन लो। उन्होंने कहा कि “महिलाएं साड़ी में भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी नज़र में वे कुछ भी न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी तरह कोई कपड़ा न भी पहने तो अच्छा है, लोक लाज के कारण पहनना पड़ता है।

टैग्स