ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

अयोध्या में राम जन्मभूमि श्रृंगार हाट के पास ब्लास्ट से दहशत, इलाके में मची अफरा-तफरी

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आ रही है, जहां राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका एक निर्माणाधीन दुकान के भीतर हुआ है। धमाके के दौरान दुकान के नि

अयोध्या में राम जन्मभूमि श्रृंगार हाट के पास ब्लास्ट से दहशत, इलाके में मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आ रही है, जहां राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका एक निर्माणाधीन दुकान के भीतर हुआ है। धमाके के दौरान दुकान के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेज धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में संदिग्ध हालत में हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस दुकान में धमाका हुआ है, उसके मालिक ने कहा है कि पटाखे से यह घमाका हुआ है हालांकि विस्फोट इतना जोरदार था कि लोग सहम गए हैं।


बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। राम मंदिर को 2024 तक पूरी तरह से तैयार कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम करीब करीब पूरा हो चुका है। ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हाल ही में निर्माण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।