ब्रेकिंग
राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अब शुरू होगी मेजबान की अग्नि परीक्षा, 27 साल का रिकार्ड तोड़ने कंगारुओं से भिड़ेगा इंग्लैंड

DESK : लॉर्ड्स में आज कंगारू टीम के के सामने इंग्लैंड की टीम भिड़ेगी. मेजबान टीम के लिए आज का मुकाबला अहम होगा. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया अभी दूसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर काबिज ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : लॉर्ड्स में आज कंगारू टीम के के सामने इंग्लैंड की टीम भिड़ेगी. मेजबान टीम के लिए आज का मुकाबला अहम होगा. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया अभी दूसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर काबिज है. पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच में उलटफेर का शिकार होने के बाद इंग्लैंड की टीम के लिए सेमीफाइनल का सफर तय करना मुश्किल दिख रहा है. 6 मैचों में 4 में जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है. सबसे मजबूत टीम मानी जा रही मेजबान टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बाकी बचे तीन में से 2 मैच जीतने होंगे लेकिन इंग्लैंड के लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया से मैच के बाद टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर रही काफी मजबूत टीमें भारत और न्यूजीलैंड का सामना करना होगा. खास बात यह है कि पिछले 27 साल में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. कप्तान इयोन मॉर्गन की टीम पर उसी तरह की क्रिकेट खेलने का दबाव होगा जो वे पिछले दो साल से खेलते आ रहे हैं. जेसन रॉय का चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दमदार प्रदर्शन करते हुए छह में से 5 मैच जीतकर काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है. उसके सलामी बल्लेबाजी दमदार फॉर्म में हैं और हर मैच में रन बना रहे हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से पिछले 10 में से 9 वनडे मुकाबलों में हार का मुँह देखना पड़ा है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता