ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के 'वेतन' से लाखों रू की होगी वसूली...जारी हुआ आदेश

Bihar Road News: बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में पदस्थापन के दौरान फ्यूल एंड रनिंग खर्च की लॉग बुक संधारित नहीं करने के मामले में अधीक्षण अभियंता भारत भूषण के वेतन से 5 लाख 94 हजार 981 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है

Bihar Road News, पथ निर्माण विभाग, भारत भूषण, अधीक्षण अभियंता, वेतन से वसूली, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, विभागीय कार्रवाई, लॉग बुक मामला, मुंगेर पथ अंचल, फ्यूल एंड रनिंग खर्च, बिहार इंजीनियर समाचार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता के वेतन से लाखों रू की वसूली होगी. दरअसल, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में पदस्थापन के दौरान इंजीनियर ने खेल किया था. इसके बाद पुलिस निगम ने पथ निर्माण विभाग से शिकायत की थी. विभागीय कार्यवाही चलाने के बाद सरकार ने उक्त अभियंता के वेतन से 5 लाख रू से अधिक राशि की वसूली के आदेश दिए हैं.

अधीक्षण अभियंता भारत भूषण के वेतन से होगी वसूली 

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने 5 अगस्त 2022 को निगम में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता भारत भूषण (वर्तमान में पथ अंचल मुंगेर के प्रभारी अधीक्षण अभियंता) के पद पर पदस्थापित हैं, रिपोर्ट किया था कि आंतरिक अंकेक्षण में लॉग बुक संधारित नहीं किया. डेहरी ऑन सोन कैंप कार्यालय के लेखापाल ने सूचित किया था कि भारत भूषण के कार्यकाल में फ्यूल एंड रनिंग खर्च के रूप में कुल 5 लाख 94 हजार 981 रू का व्यय किया गया, जिसका लॉग बुक संधारित नहीं है. 

जांच में पाए गए दोषी...अब मिली यह सजा 

इस आरोप में भारत भूषण को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इसके बाद 8 सितंबर 2023 के प्रभाव से अनुशासनिक कार्यवाही संचालित की गई। मुख्य अभियंता को संचावन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. संचालन पदाधिकारी  ने 21 नवंबर 2023 को अपनी रिपोर्ट दी, जिसे विभाग ने अस्वीकार कर दिया.  भारत भूषण से मिले बचाव अभिकथन की विभाग के स्तर पर समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि इन्होंने लॉग बुक संधारित नहीं किया. इस जुर्म में पथ निर्माण विभाग ने निगम के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता वर्तमान में पथ निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता भारत भूषण के वेतन से 5 लाख 94 हजार 981 रू की वसूली चौबीस किस्तों में करने का दंड लगाया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता