ब्रेकिंग
पूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोप

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में BJP की वापसी, मुख्यमंत्री बदलने का फैसला सही साबित हो रहा

DESK : उत्तराखंड विधानसभा के लिए भी वोटों की गिनती जारी है. उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव रुझान सामने आ चुके हैं. यहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही ह

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में BJP की वापसी, मुख्यमंत्री बदलने का फैसला सही साबित हो रहा
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तराखंड विधानसभा के लिए भी वोटों की गिनती जारी है. उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव रुझान सामने आ चुके हैं. यहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. हालांकि उसे पहले के मुकाबले थोड़ा नुकसान जरूर होता दिख रहा है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 41 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी हुई है. जबकि कांग्रेस को 25 सीटों पर बढ़त हासिल है. अन्य के खाते में 4 सीटें फिलहाल बढ़त वाली दिख रही है.


उत्तराखंड में बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है जबकि कांग्रेस को 14 सीटों का फायदा नजर आ रहा है. उत्तराखंड में बड़े दिग्गजों की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं. उनके साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत भी शुरुआती रुझान में पिछड़े हुए हैं. हालांकि यह बिल्कुल शुरुआती दौर का रुझान है और आगे इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.


उत्तराखंड में जिस तरह बीजेपी वापसी की तरफ देख रही है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं बीजेपी नेतृत्व की तरफ से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का फैसला सही साबित हुआ है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के थोड़े दिन पहले ही बीजेपी ने तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था और अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी का यह फैसला सही साबित हो रहा है.