ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

डेनमार्क जाना चाहते थे केजरीवाल, विदेश मंत्रालय ने जाने से रोका

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डेनमार्क दौरा रद्द हो गया है। अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित हो रहे C-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन विदे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डेनमार्क दौरा रद्द हो गया है। अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित हो रहे C-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी। केजरीवाल मंगलवार को ही डेनमार्क के लिए रवाना होने वाले थे। 

विदेश मंत्रालय की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को मंजूरी नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। आप ने केजरीवाल के दौरे को मंजूरी नहीं देने के लिए केंद्र सरकार पर दुर्भावनापूर्ण फैसला लेने का आरोप लगाया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि इस तरह के मामलों में आम आदमी पार्टी को लेकर केंद्र सरकार का रवैया बेहद दुखद है। 

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित हो रहे C-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस सम्मेलन में दुनिया के 100 शहरों में प्रदूषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा होनी है। केजरीवाल को 9 से 12 अक्टूबर तक डेनमार्क के कोपनहेगन में रहना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसकी मंजूरी नहीं दी।