ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस, बाढ़ कोर्ट में पुलिस ने लगायी अर्जी

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरेंडर के चार दिन बाद आखिरकार बिहार पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने का फैसला कर ही लिया है. अनंत सिंह के खिलाफ मामलों की जांच कर रही ASP लिपि सिंह ने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरेंडर के चार दिन बाद आखिरकार बिहार पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने का फैसला कर ही लिया है. अनंत सिंह के खिलाफ मामलों की जांच कर रही ASP लिपि सिंह ने बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में अर्जी देकर अनंत सिंह को रिमांड पर देने की मांग की है. बुधवार को कोर्ट लेगी फैसला लिपि सिंह की अर्जी पर बाढ़ कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी. सुनवाई के बाद कोर्ट ये तय करेगी कि अनंत सिंह को रिमांड पर दिया जाये या नहीं. हालांकि पुलिस को कोर्ट से अनंत सिंह की रिमांड मिल जाने की उम्मीद है. कोर्ट में दिये गये आवेदन में पुलिस ने कहा है कि अनंत सिंह से पूछताछ जरूरी है. उनके घर से AK-47 और हैंड ग्रेनेड मिले हैं. ये अति संवेदनशील हथियार हैं. रिमांड पर पूछताछ के बाद ही ये पता चल सकता है कि ये हथियार कहां से आये और उनका प्रयोग कहां कहां किया गया. सरेंडर के चार दिन बाद रिमांड की अर्जी बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को ही दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. बाद में दिल्ली पहुंची बिहार पुलिस ने साकेत कोर्ट से उनका रिमांड मांगा. लेकिन साकेत कोर्ट ने उन्हें बाढ़ कोर्ट में अर्जी लगाने को कहा था. अनंत सिंह को रविवार को पटना लाकर बेऊर जेल भेज दिया गया. तब से ये ही ये उम्मीद जतायी जा रही थी कि पुलिस जल्द ही अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी. आज पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता