मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 08 May 2024 03:09:33 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह मुंगेर में ललन सिंह के पक्ष में महौल बना रहे हैं। अनंत सिंह क्षेत्र के लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और लोगों को ललन सिंह के पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। इस दौरान अनंत सिंह ने एक बड़ा दावा कर दिया है। बाहुबली अनंत सिंह ने दावा किया है कि अभी तो वे पैरोल पर बाहर आए हैं लेकिन डेढ़ महीने में वह हमेशा के लिए जेल से बाहर आ जाएंगे।
दरअसल, अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिनो के पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। कहा गया कि जमीन बंटवारे को लेकर अनंत सिंह को पैरोल मिली है। हालांकि लोकसभा चुनाव के बीच उनके जेल से बाहर आने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के बाद इसका सीधा असर मुंगेर के लोकसभा चुनाव पर पड़ने वाला है।
विरोधियों का सीधा आरोप है कि सरकार ने मुंगेर में ललन सिंह को फायदा पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को चुनाव के बीच जेल से बाहर निकाला है। जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने दावा किया था कि ललन सिंह पांच लाख से अधिक वोट से चुनाव जीतेंगे। अब अनंत सिंह अप्रत्यक्ष तौर पर लोगों को ललन सिंह के पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं और उन्होंने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का दौरा भी शुरू कर दिया है।
क्षेत्र में लोगों से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही वह जेल से हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे। अनंत सिंह ने कहा कि अपने लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। 9 साल बाद इलाके के लोगों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को बेहतर परिणाम मिलेगा और केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि दो-तीन सीटें गड़बड़ा सकती हैं। लेकिन बाकी सभी सीटों पर एनडीए की जीत तय है। मुंगेर सीट पर ललन सिंह की बड़े अंतर से जीत होगी और विरोधी उम्मीदवार की तो जमानत तक नहीं बचेगी। एक सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि अभी तो पैरोल पर बाहर आए हैं, तीन दिन हो भी गया है। लेकिन डेढ़ महीने के बाद हमेशा के लिए वह जेल से बाहर आ जाएंगे।