ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

अनंत की चुनौती के आगे बेबस हो उठी पटना पुलिस, 5 दिनों बाद भी बाढ़ से झारखंड तक लकीर पीट रही है मैडम की पुलिस

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का पुलिस अबतक पता नहीं लगा पाई है. पूरे 5 दिन बीत जाने के बाद भी अनंत सिंह की परछाईं तक भी पटना पुलिस नहीं पहुंच पाई है. 5 दिनों से

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का पुलिस अबतक पता नहीं लगा पाई है. पूरे 5 दिन बीत जाने के बाद भी अनंत सिंह की परछाईं तक भी पटना पुलिस नहीं पहुंच पाई है. 5 दिनों से रेड का खेल जारी लाव लश्कर के साथ पटना पुलिस के आला अधिकारी अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए 17 अगस्त उनके पटना वाले आवास पहुंची थी. लेकिन अनंत सिंह उससे पहले ही वहां से निकल चुके थे. पूरे पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक विधायक के बारे में कोई क्लू नहीं ढूंढ पाई है. 5 दिनों से केवल छापेमारी का खेल खेला जा रहा है. बाढ़ में दबिश, झारखंड में छापेमारी अनंत सिंह को लेकर पुलिस खुद कंफ्यूज दिख रही है. पुलिस बाढ़ में दबिश बनाती है और झारखंड में छापेमारी कर रही है. पुलिस अनंत के करीबियों से सुराग उगलवाने की फिराक में लेकिन अबतक पुलिस के पास अनंत सिंह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. वर्दी वाले ही कर रहे हैं अनंत की मदद अनंत सिंह की गिरफ्तार के लिए पुलिस जो भी प्लान बना रही है वो पहले ही अनंत सिंह तक पहुंच जा रही है. पुलिस यह खुद मान रही है कि महकमे से जुड़े कुछ लोग अनंत को पूरी जानकारी दे रहे हैं. अब देखना ये है कि आखिर अनंत सिंह तक पटना पुलिस कब तक पहुंच पाती है या फिर पुलिस अनंत के सरेंडर का इंतजार कर रही है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता