ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

कोर्ट की नोटिसों से पटा आजम खान के घर का मेन गेट, भैंस चोरी, डकैती, जमीन अतिक्रमण समेत कई मामलों में हैं आरोपी

RAMPUR: मकान तोड़ने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, भैंस चोरी, डकैती समेत कई आरोपों में फंसे एसपी के नेता आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. रामपुर स्थित आजम खान के घर का मेन गेट कोर्ट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RAMPUR: मकान तोड़ने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, भैंस चोरी, डकैती समेत कई आरोपों में फंसे एसपी के नेता आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. रामपुर स्थित आजम खान के घर का मेन गेट कोर्ट की नोटिसों से पट गया है. 


आजम खान के घर पर पुलिस और अदालती नोटिसों का अम्बार लगा हुआ है. अब पुलिस ने उनके आवास के मेन गेट पर 27 मुकदमों के संबंध में नोटिस चस्पा कर दिया है. आजम खान के घर पर पुलिस ने धारा 160 ओर 91 के तहत नोटिस चिपकाया है. आजम खान के साथ उनकी पत्नी और राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा और बेटे विधायक अब्दुल्ला के नाम से भी नोटिस जारी किया गया है.


पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ कई मुकदमे दायर किये गये हैं, जिनमें उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, जब उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया तो नोटिस के जरिए उनको तलब किया गया है.