ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

एयर इंडिया पर लगा 10 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..

DESK: मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) पर एविएशन रेगुलेटर ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल मामला यह है की कुछ यात्रियों के पास फ्लाइट की टिकट ह

एयर इंडिया पर लगा 10 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK:  मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) पर एविएशन रेगुलेटर ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल मामला यह है की कुछ यात्रियों के पास फ्लाइट की टिकट होने के वाबजूद भी एयर इंडिया ने उन यात्रियों को बोडिंग से मना कर दिया गया था। जिससे लोगों में एयर इंडिया के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिली। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। एयर इंडिया ने जब इसके बदले यात्रियों को मुआवजा नहीं दिया तब DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। 


नागर विमानन महानिदेशालय ने एक बड़ी गलती के कारण एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयर इंडिया की तरफ से वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं देने और उसके बाद अनिवार्य मुआवजा देने से इनकार किया गया जिसके बाद डीजीसीए ने यह जुर्माना देने को कहा है।


डीजीसीए ने जांच में यह पाया कि जिन यात्रियों को मुआवजा नहीं दिया गया है उनमें बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली के यात्री शामिल हैं। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस मामले को लेकर सुनवाई भी की गयी थी। नियामक से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के पास ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है जो हर्जाने से जुड़ी हो। यही कारण है कि एयर इंडिया की तरफ से उन यात्रियों को मुआवजा नहीं दिया जा सकता।  


टैग्स