ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बड़ा हादसा टला: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही फ्लाइट में मोबाइल फटा

DESK: सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उदयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में मौजूद एक यात्री की मोबाइल की बैट्री फट गई। बैट्री फटने के बाद इतन

बड़ा हादसा टला: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही फ्लाइट में मोबाइल फटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उदयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में मौजूद एक यात्री की मोबाइल की बैट्री फट गई। बैट्री फटने के बाद इतना तेज आवाज हुई कि विमान में बैठे यात्री सहम गए। आनन-फानन में उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।


दरअसल, एयर इंडिया की विमान संख्या 470 ने दोपहर एक बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के टेकऑफ के थोड़ी दी देर बाद विमान के अंदर जोरदार आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि फ्लाइट के क्रू मेंबर और यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 


इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की सघन जांच की गई। जांच के बाद कुछ यात्रियों को फ्लाइस से उतार दिया गया और सबकुछ ठीक पाए जाने के बाद फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। बैटरी के फटने से फ्लाइट के अंदर आग भी लग सकती थी लेकिन गनीमत रही कि इसका असर विमान पर नहीं पड़ा, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।