ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

अगले साल जनवरी महीने में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, जानिए क्या होगा डेट

DESK : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने बड

अगले साल जनवरी महीने में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, जानिए क्या होगा डेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया है कि अगले साल जनवरी के महीने में मंदिर में रामलाल की मूर्ति स्थापित हो जाएगी।


दर्शन चंपत राय ने कहा कि जनवरी 2024 में 16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर में भूतल पर निर्मित गर्भ गृह में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो मंजिला राम मंदिर का बोतल पूरी तरह से तैयार हो गया है मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालु मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे इस दौरान दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य भी चलता रहेगा।


चंपत राय ने बताया कि, अभी संतो को मौखिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है शुभ मुहूर्त निकालने के बाद नवंबर में पूरे देश के संत समाज को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का विधिवत रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। इससे पहले अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सबसे विहंगम तस्वीर राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की है।


यह तस्वीर मंदिर का फ्रंट लुक प्रदर्शित करती है और सामने से मंदिर किस तरह नजर आएगा यह सब कुछ दिखाती भी है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर पूर्व और पश्चिम दिशा में लंबाई 380 फीट है तथा उत्तर और दक्षिण दिशा में चौड़ाई 250 फीट होगी। यह मंदिर भूतल के साथ तीन मंजिल का होने वाला है। मंदिर की कुल ऊंचाई 392 फीट होगी जिसमें भूतल 166 फीट, प्रथम तल 144 फीट और द्वितीय तल 82 फीट ऊंचा होगा।