ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ODISHA : सिकंदराबाद एक्‍सप्रेस के B-5 कोच में भरा धुआं, यात्रियों में वापस से कोच में जाने से किया मना

भारतीय रेल का सफर सबसे सुरक्षित बताया जाता रहा है। रेलवे हमेशा से यह दावा करती है कि वह आरामदायक सेवा देती है। लेकिन, जब यही सफर खतरों का सफर बन जाए तो फिर लोगों के दहसत का माहौल कायम हो जाता है। इ

ODISHA :  सिकंदराबाद एक्‍सप्रेस के B-5 कोच में भरा धुआं, यात्रियों में वापस से कोच में जाने से किया मना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

भारतीय रेल का सफर सबसे सुरक्षित बताया जाता रहा है। रेलवे हमेशा से यह दावा करती है कि वह आरामदायक सेवा देती है। लेकिन, जब यही सफर खतरों का सफर बन जाए तो फिर लोगों के दहसत का माहौल कायम हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला ओड़िशा से निकल कर सामने आया है। यहां अब एक ट्रेन के एसी कोच में आग लगने की खबर निकल कर सामने आ रही है। 


बालेश्वर जिले के बाहानगा में हुए रेल हादसे के खौफ का मंजर अभी लोगों के जेहन से गया भी नहीं है कि अब गंजाम जिले में मौजूद बरहमपुर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। इस बार ट्रेन के अन्दर से ही धुआं निकलने लगा और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, स्टेशन पर कोई बड़ा हादसा होता, इससे पहले ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया।


बताया जा रहा है कि, सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर बरहमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद ट्रेन के बी-5 कोच में धुआं निकलने लगा। इसे देख यात्री डर गए और बरहमपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही  रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को नियंत्रित करने के साथ ही धुएं को बाहर निकाला। इसके बाद इस कोच में सवार यात्री वापस से ट्रेन में सफर  करने से इनकार कर दिया, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।


इधर, इस घटना को लेकर पूर्वतट रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ट्रेन नंबर 07030 सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस की बी-5 कोच में बरहमपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली बिजली की समस्या हुई थी। ऑन-ड्यूटी स्टाफ ने तुरंत उपस्थित होकर इस मुद्दे को ठीक कर दिया है और फिर कोई समस्‍या नहीं हुई।