ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

अब इस बैंक ने कस्टमर्स को दिया झटका, 15000 से ज्यादा रुपए निकालने पर रोक

DESK : मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने कई तरह के रोक लगा दिए हैं. सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति ख़राब होने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने ये कदम उठाया है.

अब इस बैंक ने कस्टमर्स को दिया झटका, 15000 से ज्यादा रुपए निकालने पर रोक
First Bihar
2 मिनट

DESK : मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने कई तरह के रोक लगा दिए हैं. सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति ख़राब होने की वजह से भारतीय रिजर्व  बैंक ने ये कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ सहकारी बैंक के खाताधारक अब 15 हजार से अधिक रूपये नहीं निकाल सकेंगे. वहीं, सेन्ट्रल बैंक ने भी कुछ जानकारियां दी हैं, जो सहकारी बैंक पर रोक से जुड़ा है.



बता दें कि नोटिफिकेशन के द्वारा रिजर्व ने इस बात की जानकारी दी है. वहीं सेन्ट्रल बैंक ने रायगढ़ के सहकारी बैंक पर बिना पहले जानकारी दिए कर्ज देने पर भी पाबंदी लगा दी है .जानकारी के मुताबिक रायगढ़ सहकारी बैंक अब ना तो नए गढ़को का डिपोजिट कर सकता है न ही कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकता है. वहीं, रायगढ़ के सहकारी बैंक के ग्राहक अब 15 हजार से अधिक रूपये निकाल नही सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बात की जानकारी दी है.



महत्वपूर्ण बात यह है कि रायगढ़ सहकारी बैंक पर लगे रोक महज 6 महीने तक के लिए ही हैं. सेन्ट्रल बैंक के अगले आदेश तक स्थिति साफ़ हो सकती है. सेन्ट्रल बैंक ने बताया की  सहकारी बैंक पर पाबंदी का मतलब बैंकिंग का लाइसेंस रद्द नही होता है. सेन्ट्रल बैंक के इस रोक से ग्राहकों को 6 महीने बाद रहत मिल सकती है. सेन्ट्रल बैंक ने कहा है की रायगढ़ सहाकरी बैंक की वित्तीय हालत ठीक होते ही सारे रोक हटा लिए जायेंगे.

टैग्स