ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

DESK: बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के कुलगाम से आ रही है, जहां आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। कुलगाम के हलान वन क्षेत

आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के कुलगाम से आ रही है, जहां आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। कुलगाम के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की खबर पर सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।


दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर दहशत फैलाने आए आतंकियों के दल को सेना के जवानों ने शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में घेर लिया था। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, करीब चार से पांच आतंकी सेना की घेराबंदी में फंसे हुए हैं।


आतंकियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के शिविरों से भी सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकडि़यां मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।