ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, दो गंभीर रूप घायल

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट होने से पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजौरी में दो-तीन आतंकि

आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, दो गंभीर रूप घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट होने से पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजौरी में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सेना के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शहीद हुए जवानों में एक सेवा के अधिकारी बताए जा रहे हैं।


दरअसल, भारतीय सेना और सीआरपीएफ को जानकारी मिली थी कि दो से तीन आतंकी राजौरी के कांदी इलाके छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशान शुरू किया। इसी दौरैन जैसे ही आतंकियों को सेना के जवानों के पहुंचने की भनक लगी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों की तरफ से भी फायरिंग की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई।


इसी दौरान आतंकियों द्वारा प्लांट किया गया IED ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में पांच जवान शहीद हो गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से इलाज के लिए उधमपुर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।