ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

आप भी चाहते हैं अपने Twitter पर ब्लू टिक, तो हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपए

DESK: भारत में भी ट्विटर ने ब्लू टिक सुविधा की शुरुआत कर दी है। ब्लू टिक की सुविधा हर किसी के लिए उपलब्ध होगी हालांकि अब इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। वेब यूजर हो या

आप भी चाहते हैं अपने Twitter पर ब्लू टिक, तो हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारत में भी ट्विटर ने ब्लू टिक सुविधा की शुरुआत कर दी है। ब्लू टिक की सुविधा हर किसी के लिए उपलब्ध होगी हालांकि अब इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। वेब यूजर हो या मोबाइल यूजर्स सभी को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हर महीने एक तय फीस देनी होगी। महीने के साथ साथ आप पूरे साल के लिए भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर तय समय पर फी नहीं दिया तो आप ब्लू टिक को खो भी देंगे। ट्विटर ने आईओएस मोबाइल और एंड्रॉइड यूजर के लिए 900 रुपए प्रति माह शुल्क रखा है तो वहीं वेब यूजर्स को प्रतिमाह 650 रुपए देने होंगे।


बता दें कि, ट्विटर ये सेवा भारत सहित यूएस, यूके, कनाडा, सउदी अरब जैसे 15 वैश्विक बाजारों में उपलब्ध कराएगी। ट्विटर छह और देशों में भी इस सर्विस की शुरुआत इसी महीने से करने जा रही है। भारत में ट्विटर हर साल 6,800 रुपए की रियायती वार्षिक योजना भी पेश कर रही है। जिसकी प्रति माह लागत 566.67 है। ट्विटर ने अब यूएस के ब्लू सब्सक्राइबर्स को चार हजार तक ट्विट करने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। साथ ही ब्लू सब्सक्राइबर्स को एक लाभ यह भी होगा कि वे अपने टाइमलाइन पर काफी कम विज्ञापन देखने को मिलेगा। 


ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए अब ट्विटर पर बड़े वीडियो को पोस्ट करना, पहले का ट्विट करना, लेख लिखना, कस्टम आइकन, और कस्टम नेविगेशन इत्यादि सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह फीचर यूजर्स के ट्विटर के अनुभव को बढ़ाने और उसे यूजर्स के प्रति अनुकूल बनाने का एक आसान तरीका है। माइक्रो- ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने संगठनों के लिए ट्विटर का वेरिफिकेशन नाम की एक नई सेवा का भी शुरुआत की है, जिसके अंर्तगत ट्विटर व्यावसायिक संस्थानों को आधिकारिक बिजनेस अकाउंट्स में एक गोल्ड चेकमार्क से लिंक करती है। जिसके लिए उन्हें हर महीने 1 हजार डॉलर का भुगतान करना होता है, अगर वे फीस को नहीं देते हैं तो उनसे उनका चेकमार्क छीन जाता है।

टैग्स