ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

'आज फॉर्मल ड्रेस में जाना है स्कूल ...,' प्यार में जम्मू-कश्मीर से बिहार पहुंचा युवक,पुलिस ने पकड़ा तो ...

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे न तो यह मालूम चलता है कि वह जो फैसला ले रहा है उसमें उसे कितना फायदा होने वाला है या फिर उसे इसका भारी नुकसान होने वाला है

'आज फॉर्मल ड्रेस में जाना है स्कूल ...,' प्यार में जम्मू-कश्मीर से बिहार पहुंचा युवक,पुलिस ने पकड़ा तो ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे न तो यह मालूम चलता है कि वह जो फैसला ले रहा है उसमें उसे कितना फायदा होने वाला है या फिर उसे इसका भारी नुकसान होने वाला है। लेकिन, इसके बाबजूद इंटरनेट मीडिया पर प्रेम होने और उसके बाद एक नई कहानी का मामला सामने आ जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला जम्मू - कश्मीर से अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार आए युवक से जुड़ा हुआ है। 


दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर एक किशोरी से प्रेम होने पर जम्मू कश्मीर का एक युवक ट्रेन पकड़ कर मुजफ्फरपुर आ गया। किशोरी नौवीं की छात्रा है और वह अहियापुर इलाके की रहने वाली है। घर से बहाना बना कर युवक से मिलने जंक्शन पर आ गई। इन दोनों का दो साल तक ऑनलाइन प्रेम परवान चढ़ा। दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। इसके बाद जम्मू कश्मीर का युवक प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गया। 


वहीं, छात्रा ने घर पर झूठ बोला कि आज स्कूल यूनिफॉर्म नहीं, फॉर्मल कपड़े में जाना है। इसके बाद वह घर से निकलकर स्कूल की बजाय जंक्शन पहुंच गई।जंक्शन पर दोनों साथ बैठे थे। इसी दौरान जंक्शन पर गश्त लगा रही नये बैच की महिला सिपाहियों ने जब दोनों को देखा तो उन्हें बात समझने में देर रही नहीं लगी। संदिग्ध स्थिति में देखकर रेल थाने की महिला सिपाहियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को रेल थाने लाकर पूछताछ की गई तो पूरी बात सामने आ गई। रेल पुलिस ने छात्रा के परिजन को कॉल लगाया तो परिजन और कई रिश्तेदार भागे-भागे रेल थाना पहुंचे।


उधर, रेल पुलिस ने सारी बातें बताई। लेकिन, छात्रा और उसके परिजनों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। वह छात्रा को निजी मुचलके पर लेकर चले गए। अंत में रेल पुलिस ने युवक को नसीहत देकर थाने से मुचलके पर मुक्त कर दिया। नाबालिग की मां ने थाना पर बताया कि बेटी की इस गतिविधि की जानकारी उन्हें नहीं थी। इस तरह नौवीं की छात्रा के प्रेमी के साथ जम्मू कश्मीर जाने से पहले ही महिला रेल सिपाहियों की सूझबूझ ने जंक्शन पर पकड़ लिया गया। रेल थानेदार किंग कुंदन ने बताया कि छात्रा को उसके परिजन ले गए। केस दर्ज नहीं कराया, इसलिए जम्मू कश्मीर से आए युवक को रेल थाने से मुचलके पर मुक्त कर दिया गया है।